Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में कोहरा बढ़ते ही हवा की गुणवत्ता और गिरी, लगातार सातवें दिन बेहद खराब दर्ज
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में कोहरा बढ़ते ही हवा की गुणवत्ता और गिरी, लगातार सातवें दिन बेहद खराब दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कोहरा बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता लगातार गिर रही है। शुक्रवार को सातवां दिन है, जब यह बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार हुआ, लेकिन 373 के साथ यह बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। पूरा शहर कोहरे और धुंध की मोटी चादर से ढका हुआ दिखा।
सीपीसीबी ने बताया कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी में 39 जगह वायु निगरानी स्टेशन बने हैं, जिसमें से 13 पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। इसमें वजीरपुर में सबसे अधिक एक्यूआई 442 है। इसके बाद आनंद विहार (412), बवाना (430), बुराड़ी क्रॉसिंग (404), जहांगीरपुरी (433), मुंडका (435), नरेला (408), आरके पुरम (406) और रोहिणी (421) में स्थिति खराब है। केवल आईएचबीएएस दिलशाद गार्डन (255), लोधी रोड (286) और मंदिर मार्ग (278) में एक्यूआई इन सभी से कम खराब श्रेणी में है।
पुणे के भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने अनुमान लगाया कि गुरुवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन का योगदान 17.3 प्रतिशत था, जबकि पराली जलाने से 2.8 प्रतिशत प्रदूषण हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में एक्यूआई 391 था, जो गंभीर स्तर के करीब रहा। बुधवार को यह 392 और मंगलवार को 374 था। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर है।
दिल्ली- एनसीआर में, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 431 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। सबसे कम प्रदूषित शहर में फरीदाबाद रहा, जहां वायु गुणवत्ता स्तर 242 दर्ज किया गया। इसके बाद गुरुग्राम में एक्यूआई 292 दर्ज किया गया है। नोएडा की वायु गुणवत्ता लगभग गंभीर श्रेणी में है, जहां एक्यूआई 400 पर पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा में यह 377 है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैखंडा के पास जंगल में फंसे भालू को वन विभाग की टीम ने किया मुक्त
Next: राजकीय पॉलिटेक्निक चौनालिया में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.