Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मैखंडा के पास जंगल में फंसे भालू को वन विभाग की टीम ने किया मुक्त
  • रुद्रप्रयाग

मैखंडा के पास जंगल में फंसे भालू को वन विभाग की टीम ने किया मुक्त

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)   जनपद की केदारघाटी के मैखंडा गांव में मंदाकिनी नदी किनारे स्थित जंगल में फंसे भालू को वन विभाग की टीम ने आजाद करा दिया। भालू के घास के बीच पैर फंसे होने की सूचना ग्रामीण महिलाओं द्वारा दी गई, जिसके बाद बीते रात से वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर भालू को मुसीबत से छुड़ाया। हालांकि उसके बाद वह दूर जंगल में भाग गया। वन विभाग के अनुसार बीते दिन ग्राम सभा मैखंडा की बुर्सिल क्षेत्र के जंगलों में करीब सांय साढ़े तीन बजे करीब घास लेने गई महिलाओं को भालू के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब गांव के लोगों ने दूर से देखा तो भालू झाड़ियों के बीच तार में फंसा दिखाई दिया। इसकी सूचना शीघ्र ही वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मय फोर्स वन विभाग मौके पर पहुंची जहां भालू को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। देर सांय तक जारी अभियान शुक्रवार सुबह सफल हो सका। भालू को ट्रंकुलाइज कर किसी तरह सुबह 5 बजे झाड़ियों से हटाया गया और उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह दूर भाग गया। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके द्वारा शुरू से ही भालू को पकड़ने की मांग की गई थी पूर्व में भी भालू द्वारा कई मवेशियों को मार दिया गया। भालू के जंगलों में जाने से ओर अधिक खतरा बढ़ गया है। अब महिलाएं घास के लिए भी जाने में कतराने लगी हैं। ग्राम प्रधान मैंखडा कविता देवी ने बताया कि देर सांय भालू के फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी गई थी तभी से उसे पकड़ने की मांग की गई किंतु वन विभाग द्वारा उसे निकालकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब हमारे गांव सहित नजदीकी गांवों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। वन क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी हरि शंकर रावत ने बताया कि गुरुवार देर सांय मैखंडा गांव के नीचे जंगलों में भालू के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन प्रभागीय अधिकारी रजत सुमन के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। भालू को काफी मशक्कत के बाद छुड़ा लिया गया। इस दौरान मौके पर एसडीओ देवेंद्र पुंडीर, एसडीओ डॉ दिवाकर पंत, वन क्षेत्राधिकारी जखोली सुरेन्द्र सिंह सहित वन कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय पॉलिटेक्निक चौनालिया में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
Next: दिल्ली में कोहरा बढ़ते ही हवा की गुणवत्ता और गिरी, लगातार सातवें दिन बेहद खराब दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.