Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री ने चुराड़ी और जाखसौड़ा में सुनीं जन समस्याएं
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने चुराड़ी और जाखसौड़ा में सुनीं जन समस्याएं

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को ताकुला मंडल के चुराड़ी और जाखसौड़ा गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास और जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। चुराड़ी में स्थानीय मांगों पर मंत्री ने सीसी मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये तथा चौड़ गौलज्यू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए। शहीद मोहन सिंह मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग पर उन्होंने बताया कि इसका शासनादेश शीघ्र जारी होने वाला है। चुराड़ी, मल्ला गांव और गंगा कोटली के लिए सामूहिक पेयजल योजना की मांग पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति मिलते ही इस योजना पर कार्यवाही शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान लीलावती बिष्ट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद रेखा आर्या जाखसौड़ा पहुंचीं, जहां उन्होंने पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की और कहा कि संबंधित प्रस्ताव उन्हें भेजा जाए, ताकि विभागीय कार्यवाही कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जो बालिकाएं और महिलाएं कंप्यूटर कोचिंग, सिलाई-कढ़ाई या अन्य स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करना चाहती हैं, वे प्रस्ताव भेजें, सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विधायक निधि से पंद्रह सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की। कपड़खान में स्वास्थ्य केंद्र और गांव में एटीएम खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और बैंक अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारी, समिति गठित
Next: दरमोला में पांडव पश्वाओं से ले रहे लोग आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.