Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दरमोला में पांडव पश्वाओं से ले रहे लोग आशीर्वाद
  • रुद्रप्रयाग

दरमोला में पांडव पश्वाओं से ले रहे लोग आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस। )   भरदार क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरमोला में पांडव नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पांडव पश्वा प्रतिदिन पांडव अस्त्र शस्त्रों के साथ नृत्य कर लोगों को आशीर्वाद दे रहे हैं। जबकि हनुमान के छोटे-छोटे पश्वाओं का नृत्य भी दर्शकों को खूब भा रहा है। दूर दराज क्षेत्रों से पहुंच रही धियाणियां देव निशानों एवं पांडवों के दर्शन पाकर खुशहाली का आशीर्वाद ले रही है। पांडव नृत्य कमेटी दरमोला द्वारा पांडव चौक दरमोला में बीते बीस दिनों से पांड़व नृत्य का आयोजन चल रहा है। हर दिन पुजारी कीर्तिराम डिमरी बदरीविशाल, हीत, तुंगनाथ, मां चामुंडा, नागराजा, क्षेत्रपाल सहित कई देव निशानों की पूजा-अर्चना एवं आरती कर रहे है। प्रतिदिन शाम को आरती एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। पांडव चौक की पूजा करने के बाद ही पांडव एवं अन्य ग्रामीण नृत्य शुरु कर रहे हैं। प्रतिदिन ढोल दमाऊ की थाप स्थानीय देवी देवताओं के साथ ही हनुमान और पांडव पश्वा अवतरित हो रहे हैं। पांडव पश्वा अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर ऐसा लग रहा कि सजीव रुप में यहां पांडव अवतिरत हो रहे है। इस बार नई पीढ़ी के युवक पांडवों की इस परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। गांव की धियाणियां भी पांडवों एवं देव दर्शनों को पाकर भावुक हो रही है। पांडव नृत्य देखने के लिए दरमोला के साथ ही जवाड़ी, रौठिया, उत्यासू, डुंग्री, स्वीली, सेम, दरमोला, तरवाड़ी, कालापहाड़ समेत कई गांवों के ग्रामीण यहां बड़ी संख्या में पहुंच नृत्य का आंनद ले रहे हैं। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष विक्रम पंवार एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कप्रवान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले पांडव नृत्य में इस बार नए युवाओं को नृत्य के लिए तैयार किया गया है। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी हमारी संस्कृति एवं परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य कर सके। बताया कि 24 नवम्बर को नौगरी का कौथिग, 25 नवम्बर को गेंडे का कौथिग व सिरोता एवं 26 नवम्बर को नारायण के फल वितरण के साथ पांडव नृत्य का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पांडव नृत्य में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी, त्रिलोक सिंह, मंगल सिंह पंवार, रमेश पंवार, रविन्द्र पंवार, बलवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, विजय सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने चुराड़ी और जाखसौड़ा में सुनीं जन समस्याएं
Next: कर्मचारियों पर एस्मा लागू करने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.