Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हत्या के मामले में जमानत पर छूटे युवक ने फांसी लगा जान दी
  • हरिद्वार

हत्या के मामले में जमानत पर छूटे युवक ने फांसी लगा जान दी

RNS INDIA NEWS 20/11/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  बुधवार रात लक्सर के बसेड़ा खादर गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक गांव में हुई हत्या के मामले में करीब दो साल जेल में रहने के बाद इसी महीने जमानत पर छूटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। करीब ढाई साल पहले लक्सर के बसेड़ा खादर गांव में अपनी रिश्तेदार के घर आए नकुड़ सहारनपुर के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें गांव के राहुल समेत कई लोग जेल गए थे। राहुल तभी से जेल में बंद था। इसी महीने जमानत मंजूर होने के बाद वह घर आया था। बुधवार शाम को खाना खाने के बाद वह घर में सोया था। रात में उसने देहरादून में रह रही अपनी पत्नी को फोन किया। पत्नी के अनुसार फोन पर उसने आत्महत्या करने की बात कही तो उसने तुरंत लक्सर पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची लेकिन तब तक युवक फांसी लगाकर जान दे चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि युवक की पत्नी काफी दिनों से देहरादून रह रही थी। मामले में तहरीर अभी नहीं आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवान मद्महेश्वर की डोली का अंतिम पड़ाव गिरिया में भव्य स्वागत
Next: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.