Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
  • उत्तरकाशी

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/11/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जाम की समस्या से निजात तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान को जारी रखा है। गत दिवस को पुलिस ने उत्तरकाशी बाजार में 18 तथा नौगांव में 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र एवं नौगांव बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग जोन एवं सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने 28 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने आदि यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में लगातार सूचनाएं मिल रही है। जिसको देखते हुए आगामी 25 नवंबर से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी ऐक्ट में निहित प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तरकाशी पुलिस ने आम लोगों से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करने की अपील की है। एसपी ने अपील की है कि बाजार में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थिति न बनाएं, दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट तथा तीन सवारी न बैठाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या के मामले में जमानत पर छूटे युवक ने फांसी लगा जान दी
Next: राशिफल 21 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तुनालका में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का संचालन ठप

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.