Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्यूंड गांव में पांडव नृत्य देखने उमड़ रहीं महिलाएं
  • रुद्रप्रयाग

स्यूंड गांव में पांडव नृत्य देखने उमड़ रहीं महिलाएं

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद के तल्लानागपुर क्षेत्र के स्यूंड गांव में चल रहे पांडव नृत्य में बड़ी संख्या में लोग पांडवों से आशीर्वाद ले रहे रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही गांव आई धियाणियों ने पांडवों से खुशहाली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय बना है। स्यूंड गांव में चल रहे 11 दिवसीय पांडव नृत्य के चलते हर दिन गांव के साथ ही आसपास के लोग भी पांडव नृत्य देखने पहुंच रहे हैं। रात को कडाके की ठंड के बाद भी पांडव पश्वा नृत्य कर रहे हैं। धार्मिम और पौराणिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण भी एकजुट होकर इस अनुष्ठान को संपंन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पांडव पश्वा युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, द्रौपदी अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं जो आकर्षण का विषय बना है। इसके साथ ही हनुमान पश्वा भी इस अनोखे कृत्य दिखाकर आयोजन को और भी अदभुत बना रहे हैं। बीच-बीच में स्थानीय देवी देवता अवतरित हो रहे हैं जो भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। प्रतिदिन बाणों की पूजा की जा रही है जबकि अग्नि और चौक को अर्घ्य दिया जा रहा है। बाण पूजन में सुरेंद्र सेमवाल, दामोदर सेमवाल, प्रकाश सेमवाल, चंडी सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल, महावीर सेमवाल, अशोक सेमवाल, आलोक सेमवाल, सुशील सेमवाल, आशीष सेमवाल, अरविंद सेमवाल, भूषण सेमवाल, भास्कर सेमवाल, विपिन सेमवाल, सुधीर सेमवाल, देवेश सेमवाल, हरीश आदि ग्रीमीण सहयोग दे रहे हैं। इस मौके पर प्रधान प्रवीण सेमवाल और पाण्डव समिति अध्यक्ष अरविंद डिमरी ने कहा कि यह धार्मिक अनुष्ठान ग्रामीण आपसी सौहार्द और श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त पर वीपीकेएएस में कार्यक्रम आयोजित
Next: वन पंचायत सरपंचों और सचिवों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.