Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखंड की हरसंभव मदद के लिए तैयार यूपी सरकार : राणा
  • हरिद्वार

उत्तराखंड की हरसंभव मदद के लिए तैयार यूपी सरकार : राणा

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड की हरसंभव मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल बनाकर उत्तराखंड भेजा है। चमोली त्रासदी में लापता हुए उत्तर प्रदेश के लोगों की तलाश जारी है। इसके लिए यूपी सरकार की ओर से हरिद्वार के अलकनंदा भवन में अस्थाई आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यूपी के मंत्रियों ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर तीन हेल्पलाइन नंबर 1070, 7351508180 और 9389793202 जारी किए हैं। बुधवार को अलकनंदा भवन में प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और राज्य मंत्री विजय कश्यप ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह उत्तराखंड के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में उत्तर प्रदेश के 93 लोग लापता हुए थे। समन्वय उत्तराखंड से लगातार उत्तर प्रदेश का बना हुआ है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मंत्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 21 लोग सकुशल अपने घरों तक पहुंच गए हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। 70 अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है। कमिश्नर सहारनपुर और डीआईजी सहारनपुर लगातार उत्तराखंड के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जानकारियां ले रहे हैं। मंत्रियों ने कहा कि यूपी की ओर से एएसपी और एसडीएम को चमोली भेजा जा चुका है। जो पल-पल की रिपोर्ट लखनऊ में दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 सदस्य मंत्रियों की कमेटी बनाकर उत्तराखंड उन्हें भेजा है। एक सवाल के जवाब में मंत्रियों ने कहा कि यूपी सरकार मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त दो- दो लाख रुपये दे रही है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे उत्तर प्रदेश के अधिकारी बैठेंगे। जबकि डीआईजी सहारनपुर और कमिश्नर इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री भाजपा विकास तिवारी, धर्मेंद्र समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ की एसओपी के विरोध में गंगा सभा
Next: अमेरिका में स्वास्थ्य केंद्र पर गोलीबारी, 5 लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.