Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरीश रावत बोले, मेरे फार्मूले से करो उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हरीश रावत बोले, मेरे फार्मूले से करो उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को उपनल कर्मचारियों को समर्थन देने परेड ग्राउंड के पास चल रहे धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार सहमत हो तो उनकी सरकार के दौरान तैयार किए गए फार्मूले से उपनल कर्मचारियों को नियमित कर सकते हैं। साथ ही कहा कि चार-पांच दिन में यह तय नहीं किया गया तो वह खुद दिन-रात उपनल कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। नियमितिकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 10 नवंबर से आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को यहां यज्ञ किया। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि यह यज्ञ सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया गया। यज्ञ के बाद हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पहुंचे। हरीश रावत ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे उन्होंने उपनल कर्मचारियों के नियमितिकरण की पूरी तैयार कर दी थी। इसके लिए नीति भी तय कर दी थी, लेकिन विघ्न डालने वालों ने सरकार ही कब्जा ली। अब सत्ता में हैं तो खुद भी नियमितिकरण के लिए कुछ नहीं कर रहे, जबकि कोर्ट बार-बार कहा चुकी है कि इन कर्मचारियों को नियमित करें। इस मौके पर उपनल कर्मचारी महासंघ ने अपनी मृतक साथी नीलम डोभाल के निधन पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इतनी दुखद घटना के बाद भी कोई मंत्री-अधिकारी संवेदनाएं प्रकट करने तक नहीं आया। महासंघ ने तय किया है कि अगर सरकार कर्मचारियों की बात नहीं मानती है तो उनके परिवार भी धरने में शामिल होंगे। सोमवार को धरने में प्रदेश संयोजक हरीश कोठारी, महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान, संगठन मंत्री भूपेश नेगी, देहरादून जिला अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य मौजूद रहे। विभागों के कामकाज पर असर उपनल कर्मचारियों की हड़ताल का असर विभागों के कामकाज पर सीधे पड़ रहा है। खासतौर पर मेडिकल कॉलेजों में सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही है। वहीं, कई विभागों में डाटा एंट्री का काम तक ठप पड़ा हुआ है। साथ ही कई विभागों में अफसरों के वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर नहीं मिल रहे हैं। उपनल से जुड़े ड्राइवर भी आंदोलन में शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीत लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Next: एसएसजे परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.