Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मां कालीमाई की देवारा यात्रा 7 दिसम्बर से होगी शुरू
  • रुद्रप्रयाग

मां कालीमाई की देवारा यात्रा 7 दिसम्बर से होगी शुरू

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   सिद्धपीठ कालीमठ की मां कालीमाई की देवरा यात्रा के लिए रविवार को शुभ मुहूर्त निकाल दिया गया है। कालीमाई पंचगाई समिति कालीमठ की बैठक में विधिवत पूजा अर्चना के बाद देवरा यात्रा की तिथि की घोषणा की गई है। रविवार को कालीमठ मंदिर परिसर में कालीमाई पंचगाई समिति कालीमठ की सार्वजनिक बैठक अध्यक्ष लखपत सिंह राणा की अध्यक्षता में संपंन हुई बैठक में मां भगवती कालीमाई की आगामी देवरा यात्रा की तिथि घोषित की गई। 7 दिसंबर को देवरा यात्रा का शुभ मुहूर्त निकाला गया। देवरा यात्रा में सबसे पहले डोली विधि विधान व पूजन अर्चना के साथ देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में कालीमठ, जग्गी, बेडूला, ब्यूखीं एवं कविल्ठा आदि पांच गांवों (पंचगाई) के ग्रामीणों एवं हक-हकूकधारियों ने भाग लिया। देवशाल गांव के आचार्य और ह्यूण गांव के ब्रह्मा द्वारा गणना करने के बाद यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। देवरा यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार भगवती कालीमाई की डोली अपने देव निशानों के साथ 13 जनवरी की सांय देवप्रयाग पहुंचेगी। इससे पहले मां भगवती की डोली लक्ष्मी मंदिर, कालीमठ से रवाना होकर पहले अपने गूंठ गांवों का भ्रमण करेगी और उसके बाद पद यात्रा करते हुए स्नान के लिए देवप्रयाग पहुंचेगी। 14 जनवरी 2026 की सुबह मकर संक्रांति (उत्तरायण) के शुभ मुहूर्त पर मां भगवती देवप्रयाग के गंगा घाट पर स्नान करेगी। इस पवित्र स्नान में पंचगाई के साथ-साथ सम्पूर्ण केदारघाटी के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद देवरा यात्रा पुनः पैदल ही देवप्रयाग से कालीमठ की ओर प्रस्थान करेगी। समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि कालीमाई भगवती की देवरा यात्रा को इस बार भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवरा यात्रा का आयोजन विश्व कल्याण के साथ-साथ उन भक्तों तक पहुंचने के लिए होता है, जो किसी कारणवश कालीमठ नहीं पहुंच पाते हैं। मां भगवती रास्ते भर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हुई आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान मां अपनी धियांणियों (भक्त महिलाओं) को आशीर्वाद देगी। जबकि जिन भक्तों द्वारा अपने घर या गांव में स्वागत एवं आमंत्रण दिया जाएगा, वहां निवास करेंगी। इसके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले अपने पुराने हक-हकूकों के अनुसार विभिन्न भूमि एवं गांवों का भ्रमण भी करेंगी। ब्रह्मा बैंकट रमण ने कहा कि पंचगाई समिति एवं बदरी केदार मंदिर समिति यात्रा को जनमानस के विश्वास पर खरा उतरने तथा निर्विघ्न संपंन कराने के लिए त्याग, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर आचार्य भगवती देवशाली, ह्यूण गांव के ब्रह्मा आचार्य बैंकट रमण, महामंत्री सुरेशानंद गौड़, उपाध्यक्ष सुदर्शन राणा, प्रचार प्रमुख देवेंद्र राणा, प्रदीप राणा, नरोत्तम राणा सहित पंचगाई की जनता मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
Next: गढ़वाल के छात्र ने तैयार किया सुरक्षा रडार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.