Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण के संबंध में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण के संबंध में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाज़ार को उसके प्राचीन स्वरूप में पुनर्विकसित करने की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई और कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि परियोजना की स्पष्ट समयसीमा तय की जाए तथा पूरे सौंदर्यीकरण कार्य को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि पटाल बाज़ार अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता, विभागीय समन्वय और विरासत संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। बैठक में प्रस्तावित डिज़ाइन और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रथम चरण में आर्मी गेट से कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित किया गया है। इस चरण में दुकानों के बाहरी स्वरूप में सुधार, बिजली, पेयजल और संचार लाइनों को भूमिगत करने के लिए डक्ट निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाएँ शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण परियोजना का डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि कार्य जल्द शुरू किया जा सके। बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
Next: घर–घर सत्यापन अभियान के तहत हुआ सत्यापन, तीन पर जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.