Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घर–घर सत्यापन अभियान के तहत हुआ सत्यापन, तीन पर जुर्माना
  • अल्मोड़ा

घर–घर सत्यापन अभियान के तहत हुआ सत्यापन, तीन पर जुर्माना

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे घर–घर सत्यापन अभियान के तहत लमगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य किरायेदारों, मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को अनिवार्य बनाना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूमकर लोगों को चेतावनी दी कि बिना सत्यापन किसी भी किरायेदार या मजदूर को रखना कानूनन अपराध है। पुलिस ने साफ कहा कि सत्यापन न कराने पर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना सत्यापन मजदूर या कर्मचारी रखने पर एक ठेकेदार, एक होमस्टे संचालक और एक कॉटेज मालिक के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक को पाँच हजार रुपये का चालान किया गया। कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी के साथ बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले आठ व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण के संबंध में बैठक आयोजित
Next: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 13.72 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.