Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-15 at 15.52.35

अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में हिमालयी क्षेत्र की स्थिरता, जलवायु लचीलापन, जैव–विविधता संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, स्वदेशी ज्ञान, हरित ऊर्जा और सतत पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को सम्पन्न हो गया। सम्मेलन में देशभर के शोध संस्थानों, विश्वविद्यालयों, सरकारी विभागों और समुदाय विशेषज्ञों ने हिमालयी चुनौतियों तथा समाधान आधारित शोध को नीति और व्यवहार से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की। विविध सत्रों में शोधकर्ताओं ने वायु प्रदूषण और एरोसोल के प्रभाव, ‘वेस्ट टू एनर्जी’ मॉडल, ग्लेशियल बैक्टीरिया आधारित जैव–उपचारण तकनीक, वन बायोमास की एआई आधारित मैपिंग, पारंपरिक बीजों के संरक्षण, कृषि–जैव विविधता में गिरावट, पारिस्थितिक जोखिम मानचित्रण और पीटलैंड की कार्बन संग्रहण क्षमता जैसे व्यावहारिक विषयों पर नवीनतम शोध प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि हिमालयी स्थिरता के लिए स्वदेशी ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संयोजन अनिवार्य है। सतत पर्यटन विषयक सत्र में लोकप्रिय स्थलों पर दबाव कम करने, गाँव–स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने, भूटान मॉडल की तर्ज पर हाई वैल्यू–लो इम्पैक्ट’ पर्यटन अपनाने और हिमालयन टूरिज्म कंसोर्टियम जैसी क्षेत्रीय पहल को आगे बढ़ाने की जरूरत रेखांकित की गई। तीसरे दिन ‘कनेक्टिंग साइंस–पॉलिसी–प्रैक्टिस’ शीर्षक से आयोजित समापन सत्र में सभी सत्रों का सार प्रस्तुत किया गया। संस्थान के निदेशक आई.डी. भट्ट ने साझा डाटाबेस विकसित करने, शोध सिफारिशों को नीति में जोड़ने और हिमालयी शोध के लिए समर्पित जर्नल प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत ने कृषि भूमि को उद्योग हेतु न बदले जाने पर जोर दिया, जबकि अतिथि–सम्मानित हेम पांडे ने कहा कि हिमालय संरक्षण हेतु नियमित पैन–हिमालयी सम्मेलन, पर्यावरण–हितैषी निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद ने सहयोगी ढाँचों को मजबूत करने और युवा शोधकर्ताओं को मार्गदर्शन तंत्र से जोड़ने की वकालत की। मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने हिमालय संरक्षण में जन–जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक शोध तभी सार्थक होगा जब उसे समाज तक पहुँचाया जाए। सम्मेलन का समापन डॉ. के. चंद्रशेखर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में भूकंप मॉक ड्रिल सफल, पाँच स्थानों पर रेस्क्यू कार्रवाई का अभ्यास
Next: ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण के संबंध में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.