Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 14 व 15 नवंबर को होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं
  • रुद्रप्रयाग

14 व 15 नवंबर को होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।    उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के सहयोग में राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं व्यापक विस्तार के लिए आगामी 14 एवं 15 नवम्बर को राज्य के सभी विकास खंडों में संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त खंड संयोजकों के कुशल निर्देशन में संपंन होगी। रुद्रप्रयाग में यह प्रतियोगिता विकास खंड अगस्त्यमुनि में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, जखोली में राइका रामाश्रम तथा ऊखीमठ में राइका गुप्तकाशी में आयोजित की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं को और अधिक व्यापक स्वरूप देने के लिए संस्कृत शिक्षकों को खंड संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन संयोजकों ने 8 अक्टूबर को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है और अब अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी में जुटे हैं। सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) एमआर मैंदुली ने बताया कि प्रतियोगिताओं में संस्कृत समूह गान, नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, आशुभाषण तथा श्लोकोच्चारण जैसी प्रतियोगिताएं कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों में आयोजित होंगी। सभी गतिविधियां पूर्णतः संस्कृत भाषा में संपादित की जाएंगी। खंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी ही जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सफल छात्रों को अकादमी की ओर से नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से स्नातकोत्तर स्तर तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। खंड संयोजक के रूप में गंगाराम सकलानी, केशरी प्रसाद तिवारी एवं भगवती प्रसाद भट्ट की नियुक्ति की गई है, जबकि शशि प्रसाद पुरोहित जनपद संयोजक और प्रकाश चन्द्र पाण्डेय सह संयोजक का दायित्व निभाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला वॉलीबॉल में पौड़ी विजेता, देहरादून उपविजेता
Next: 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मामले

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.