Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

RNS INDIA NEWS 08/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद से जुड़े आंदोलनकारियों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम आवास कूच किया। इस दौरान उन्होंने चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधा। कूच कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने दिलाराम चौक पर आगे जाने से रोक दिया। ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे एसडीएम ने दो दिन बाद वार्ता करवाने का आश्वासन दिया तो सभी वापस लौट गए। राज्य आंदोलनकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता बहल चौक से आगे एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने कई ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही छूटे हुए आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद हाथ में बैनर लेकर सभी एकत्रित लोग सीएम आवास की ओर कूच करने के लिए आगे बढ़े। लेकिन पुलिस ने उन्हें दिलाराम चौक पर आगे जाने से रोक दिया। ज्ञापन लेने के लिए मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों को दो दिन बाद शासन से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए सभी वापस लौट गए और कूच को स्थगित कर दिया। इस दौरान नवनीत गुसाईं, इन्दु नौडियाल, प्रमिला रावत, अनंत आकाश, चिंतन सकलानी, राजकुमार जैसवाल, राजेश शर्मा, अमित परमार, राजेन्द्र पुरोहित, मनोज भट्ट, मौहम्मद इकबाल, मुकेश मोघा, सुरेश डंगवाल, पारूल बिष्ट, जयबीर सिंह, अम्बुज शर्मा, सुरेश कुमार, जगमोहन रावत, सुभागा फरस्वाण, सुशील घिल्डियाल, पारूल बिष्ट, विकास रावत, दुर्गा ध्यानी रतूड़ी, विकास रावत, आनन्द सिंह बिष्ट, बिन्दा मिश्रा, कुसुम नौडियाल, शाकुम्बरी रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। ये मांगें उठाई – चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों, जिनमें बुजुर्ग महिलाओं के कई प्रकरण शामिल हैं। उनका जल्द निस्तारण किया जाए। – शहीद स्मारक देहरादून का सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण पहाड़ी शैली में किया जाए। – ऋषिकेश एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण ऋषिकेश के शहीद स्मारक का गरिमा के अनुरूप निर्माण किया जाए। – 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ सभी आंदोलनकारियों के लिए सुनिश्चित किया जाए और 26अगस्त 2013 के आदेश पर रोके गए सफल घोषित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाए। – आंदोलनकारी सम्मान पेंशन को सम्मानजनक रूप से बढ़ाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
Next: पिकअप वाहन से देवदार के तीस नग बरामद

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.