Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026
rns featured image new

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों को करना होगा पंजीकरण
आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के मृत संवर्ग के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जनपदवार रिक्तियां प्रकाशित कर दी गई हैं। चयन प्रक्रिया के तहत कार्मिकों की तैनाती आउटसोर्स माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

जनपदवार जारी विवरण के अनुसार उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधमसिंह नगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चम्पावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक कार्यालय, समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के साथ-साथ इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी।

आउटसोर्स के माध्यम से तैनात किए जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।


शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।
– डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह
Next: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.