Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निवेश का झांसा देकर तीन लाख 38 हजार ठगे
  • देहरादून

निवेश का झांसा देकर तीन लाख 38 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। साइबर ठगों ने कंपनी का स्टॉक खरीदने पर लाभ देने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख 38 हजार 500 रुपये ठग लिए। तहरीर के बाद सेलाकुई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अनिल कुमार यादव पुत्र श्यामराज यादव निवासी मधु विहार, हरिपुर निगम रोड ने तहरीर दी है। अनिल ने बताया कि उसने अपनी फेसबुक वॉल पर एक निवेश संबंधी विज्ञापन देखा। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने विज्ञापन पर क्लिक किया। जिसके बाद उसे एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसके बाद एक कंपनी के नाम से से ईमेल आया। जिसके माध्यम से उससे एक ऐप डाउनलोड करवाई गई। इसके बाद उसे एक अकाउंट नंबर देकर पैसा निवेश करने के लिए कहा गया। उसने दो हजार रुपये जमा किए। जिसके बाद साइबर ठगों ने उसे एक स्टॉक दिया। इसके बाद उसे 378 रुपये का लाभ हुआ। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में उन्होंने तीन लाख 38 हजार 500 रुपये जमा कर दिए। जब वह ऐप से रुपये निकालने लगा तो वह नहीं निकला। बात करने पर उससे कहा गया कि और पैसा जमा करो। तब जाकर पैसे निकलेंगे। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू
Next: मुख्य सचिव ने लिया रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.