Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में ईगास पर्व पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • पौड़ी

पौड़ी में ईगास पर्व पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास को मनाने को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पौड़ी मुख्यालय में ईगास के पर्व को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए एक समितियों का भी गठन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक पौड़ी राजकुमार पोनी ने कहा कि ईगास उत्तराखंड का लोकपर्व है। इस पर्व को लोग मनाएं और इससे अधिक से अधिक जुड़े इसके लिए इसे भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि 1 नवंबर को पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रीतम भ्रर्त्वाण के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भैलो नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विशिष्ठ अतिथि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सहित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत भी शामिल होंगे। इसके साथ ही लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत और पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि ईगास कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंच निर्माण स्वागत और आवास सहित विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, मंडल अध्यक्ष पौड़ी शैलेंद्र नौटियाल, मंडल अध्यक्ष अगरोडा़ संतोष चंदोला, मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल लक्ष्मण डुकलान, मंडल अध्यक्ष पौड़ी ग्रामीण संतोषी रावत और मीडिया प्रभारी संजय बलूनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में बसों और छोटे वाहनों के नहीं चलने से परेशानी
Next: राशिफल 30 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.