Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लाल किले पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

लाल किले पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। सिद्धू को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उसे पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी।
दीप सिद्धू एक पंजाबी अभिनेता है। सिद्धू का जन्म वर्ष 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उसने आगे कानून की पढ़ाई की। दीप किंगफिशर मॉडल हंट का विजेता रह चुका है और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम कर चुका है। शुरूआत में मॉडलिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार का सदस्य भी रहा। साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म रमता जोगी रिलीज हुई। हालांकि, उसे पहचान साल 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुंबरिया से मिली, जिसमें उसने गैंगेस्टर का किरदार निभाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा पीड़ितों से मिले भगत, एक माह का वेतन देंगे
Next: वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण सडक़ हादसें में 7 की मौत, 10 घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.