Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बग्वाई मेले में कोतवाली द्वाराहाट ने चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

बग्वाई मेले में कोतवाली द्वाराहाट ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। कोतवाली द्वाराहाट द्वारा शनिवार को बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाई मेले के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम लोगों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल अपराध, सड़क सुरक्षा तथा गौरा शक्ति एप सहित अन्य विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिला पुलिस प्रमुख देवेंद्र पींचा द्वारा जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी ने किया। उनके साथ चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह और महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों और युवाओं को बताया कि नशा समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए इससे दूर रहें। यदि किसी गांव या क्षेत्र में नशे से संबंधित सामग्री की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस कर्मियों ने गौरा शक्ति, उत्तराखंड पुलिस एप, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा और नए कानूनों की जानकारी भी दी। साथ ही लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098—की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि यंत्रों में अब नहीं लगेगी जंग, शोधार्थी ने तैयार किया जंगरोधी पदार्थ, किसानों को मिलेगा फायदा
Next: महिला कर्मचारी से कार्यालय में अभद्रता, चार पर केस

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.