Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टर्स, उपलब्ध संसाधनों इत्यादि के संबंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यूसेज चार्ज, 108 एम्बुलेंस समेत अन्य जानकारियां हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया एवं अन्य माध्यमों से मरीजों को रेफर किए जाने की सूचना के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। इस समिति के अध्यक्ष स्वयं जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समिति जनपद भर के अस्पतालों से रेफर हुए मरीजों के केसों की मासिक समीक्षा करेगी। इस समीक्षा में रेफर के कारणों इत्यादि की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी 108 एम्बुलेंस को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर 108 वाहनों की फिटनेस, सर्विस तथा अन्य तकनीकी परीक्षण किए जाएं। साथ ही कहा कि एंबुलेंस के चालकों को भी सतर्क रखा जाए। जिलाधिकारी ने कि जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में एक एक हेल्प डेस्क बनाए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र पंत, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश गड़कोटी समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next: नाबालिग बालिका और महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.