Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे पर दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे पर दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  गांव से अगस्त्यमुनि में एक कम्पनी में काम पर लौट रहे एक युवक की केदारनाथ हाईवे पर स्कूटी दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद की धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी 29 वर्षीय पंकज सिंह नेगी पुत्र सते सिंह नेगी अपने गांव बीरों से अगस्त्यमुनि एक कम्पनी में काम पर जा रहा था। केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा में जीएमवीएन के पास युवक की स्कूटी अचानक सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वे सड़क पर ही गिर गए। घटना को देखते ही आसपास के लोगों ने युवक को सीधे सीएचसी अगस्त्यमुनि भेजा जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक के शव को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि युवक स्कूटी में अकेले सवार था। वह रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि एल एंड टी कंपनी का कर्मचारी था, जो गांव से काम पर जा रहा था। घटना में उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संबंधित कंम्पनी को भी सूचित कर दिया गया है। इधर, घटना से रुद्रप्रयाग नगर, धनपुर पट्टी में शोक की लहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस स्मृति दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next: दीपों की जगमगाहट में नहाया अल्मोड़ा, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.