Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • उद्यान विभाग ने लीलियम के उत्पादन से काश्तकारों की आय बढ़ाने की कवायद की शुरू
  • चमोली

उद्यान विभाग ने लीलियम के उत्पादन से काश्तकारों की आय बढ़ाने की कवायद की शुरू

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

विभाग जिला योजना के माध्यम से काश्तकारों को लीलियम की खेती से जोड़ने का कर रहा कार्य

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर चमोली जनपद में फूलों की खेती के जरिए काश्तकारों की आय बढाने के उद्यान विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत जिला योजना के माध्यम से विभाग ने इस वर्ष जनपद में बड़े पैमाने पर लीलियम की व्यावसायिक खेती करने का कार्य शुरु कर दिया है। विभाग की ओर से जिले में लीलियम के बल्ब वितरण का कार्य शुरु कर दिया है। बुधवार को उद्यान विभाग की ओर से दशोली ब्लॉक के रौली, मंडल, बैरागना और कोटेश्वर गांव के 12 काश्तकारों को लीलियम के 24 हजार बल्ब का वितरण किया गया।मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह ने बताया कि चमोली जनपद में बीते दो वर्षों से विभाग की ओर से 16 काश्तकारों के साथ पायलट प्रोजेक्ट के तहत लीलियम का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे काश्तकारों की बेहतर आय प्राप्त हो रही है। जिसे देखते जिलाधिकारी चमोली महोदय के निर्देश पर इस वर्ष जनपद में लीलियम के उत्पादन को बढ़ाने की योजना बनाई गई है। जिसके जिला योजना की ओर से 19 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे विभाग ने इस वर्ष लीलियम के 1 लाख बल्ब के रोपण की योजना बनाई है। जिनमें से वर्तमान तक 32 काश्तकारों को 50 हजार बल्ब वितरित कर रोपण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से काश्तकारों को जहां लीलियम के कृषिकरण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं लीलियम के स्टिक के विपणन की भी व्यवस्था की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चूना भट्टा में कब्जे चिन्हित करने को पैमाइश के आदेश
Next: अगस्त्यमुनि बीडीसी की पहली बैठक में जमकर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.