Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के विरोध में किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के विरोध में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   कांग्रेस की अग्निवीर योजना के विरोध में चल रही जनजागरण रथ यात्रा बुधवार को पौड़ी पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर में रैली निकालकर अग्निवीर योजना का विरोध किया। उन्होंने सरकार से जल्द ही अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग उठाई। बुधवार को पौड़ी पहुंची कांग्रेस की जनजागरण रथ यात्रा में कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष करनाल राम रतन नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने एजेंसी चौक से बस अड्डे तक अग्निवीर भर्ती के विरोध में जन जागरण रथ यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सैनिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर योजना से देश के युवा बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जो देश हित में नहीं है। उन्होंने इस दौरान अग्निवीर से युवाओं को होने वाले नुकसान गिनाए। कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अग्निवीर भर्ती लागू कर देश के युवाओं और उनके भविष्य के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेसियों ने अग्निवीर योजना के स्थान पर पहले की तरह फौज में नियमित भर्ती करने की मांग उठाई। कहा की अग्निवीर भर्ती का बड़ा असर उत्तराखंड के युवाओं पर पड़ा है, जिससे सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह कम हो गया है। उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर इस भर्ती प्रक्रिया को घातक भी बताया। कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को बंद कर पुरानी नियमित भर्ती व्यवस्था लागू करने की जाएगी। इस दौरान बताया गया कि अग्निवीर योजना के खिलाफ जन जागरण रथ यात्रा को चार चरणों में प्रदेश के गढ़वाल, कुमाऊं और तराई के सभी जनपदों में ले जाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र रावत, सुंदरलाल मुयाल, जगदीश चंद्रा, कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार, कैप्टन मातबर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ खिर्सू सूबेदार राजपाल सिंह रावत, पूर्व सैनिक ब्लाक अध्यक्ष हवलदार गोविंद सिंह रावत, पूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष पौड़ी रणवीर लाल, बुद्धि सिंह रावत, प्रचार सचिव कैप्टन सोबन सिंह सजवाण, हवलदार मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँध जताया विरोध
Next: प्रोफेसर महेंद्र कुमार पंत एनाटॉमिकल सोसाइटी यूपी के उपाध्यक्ष निर्वाचित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.