Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रोफेसर महेंद्र कुमार पंत एनाटॉमिकल सोसाइटी यूपी के उपाध्यक्ष निर्वाचित
  • अल्मोड़ा

प्रोफेसर महेंद्र कुमार पंत एनाटॉमिकल सोसाइटी यूपी के उपाध्यक्ष निर्वाचित

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-08 at 18.24.57 (1)_11zon

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र कुमार पंत उत्तर प्रदेश एनाटॉमिकल सोसाइटी के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें यह दायित्व दूसरी बार मिला है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में 6 और 7 अक्टूबर को आयोजित उत्तर प्रदेश एनाटॉमिकल सोसाइटी चैप्टर के वार्षिक अधिवेशन में डॉक्टर पंत का चयन उपाध्यक्ष पद पर किया गया। इस अधिवेशन में देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के विशेषज्ञों ने भाग लिया। अधिवेशन के दौरान प्रोफेसर पंत ने वैज्ञानिक सत्र में चेयरपर्सन के रूप में भी सहभागिता की। इस दौरान टेंपोरल बोन डिसेक्शन सहित एनाटॉमी के क्षेत्र में उपयोगी आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और एनाटॉमी विषय से जुड़े नवाचारों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र कुमार पंत इससे पूर्व राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा और रजिस्ट्रार, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पदों पर कार्य कर चुके हैं। लगभग तीन माह पूर्व उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कार्यभार ग्रहण किया है। डॉक्टर पंत मूल रूप से अल्मोड़ा के ही हैं और उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर से शिक्षा प्राप्त की है। उनके इस चयन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सी.पी. भैसोड़ा सहित संकाय सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के विरोध में किया प्रदर्शन
Next: करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार, बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.