Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मारपीट के दो दोषियों को सदाचार पर रहने का आदेश
  • रुद्रप्रयाग

मारपीट के दो दोषियों को सदाचार पर रहने का आदेश

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जनपद में खांकरा स्थित मैक्स इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष की अवधि तक सदाचार पर रहने का आदेश दिया है। मामले में राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य ने प्रभावी पैरवी की। घटनाक्रम के अनुसार मैक्स इंफ्रा इंडिया प्रालि के जनरल मैनेजर राजेश कुमार द्वारा पूर्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी थी कि अभियुक्त अंकित असवाल और आशीष पंवार कंपनी की साइट पर पहुंचे और कर्मचारियों से बहसबाजी करने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की और बाद में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। विचारण के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की न्यायालय ने अभियुक्त अंकित असवाल व आशीष पंवार को दोषसिद्ध ठहराया। न्यायालय ने दोनों को अपराधी परिवीक्षा अधिनियम 1958 की धारा 4 में एक वर्ष तक सदाचार पर रहने का आदेश सुनाया। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य द्वारा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के कैद होने के बाद भी दहशत जारी
Next: बिना रोक टोक बनाए जा रहे आवासीय क्षेत्रों में पटाखों के गोदाम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.