Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि के पूर्व सह-सचिव ने की आत्महत्या
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि के पूर्व सह-सचिव ने की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 05/10/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के 2024-25 के पूर्व छात्रसंघ सह-सचिव समरजीत तेवतिया ने पंखे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। छात्र नेता के आत्महत्या करने की खबर के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र नेता नगर निगम क्षेत्र के न्यू डांग में अपने आवास पर रहता था। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र नेता समरजीत तेवतिया एक हफ्ते पहले ही श्रीनगर पहुंचा था और न्यू डांग अपने आवास पर रह रहा था। रविवार सुबह करीब तीन बजे ज़ब अचानक कुछ गिरने की आवाज आयी तो मकान में रह रहे किरायेदार छात्र नेता के कमरे में पहुंचे तो वह पंखे से लटका मिला, जिसके बाद किरायेदार द्वारा इसकी सूचना 108 को दी गई। मौके पर किरायेदारों ने गमछे से हटाते हुए छात्र नेता को पंखे से नीचे निकालकर उसे बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया,जहां डाक्टरों की टीम ने छात्र नेता को मृत घोषित कर दिया। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि छात्र नेता की पहचान समरजीत तेवतिया पुत्र सुबोध कुमार तेवतिया 422,रेलवे रोड शिवाजी नगर, पिलखुआ, जिला हापुड़ पिलखुआ देहात गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया कि छात्र नेता के कमरे में किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक और महिला मंगल दल ने शराब की खेप पकड़ी
Next: विधायक शाह ने मंत्री सतपाल से की आपदा कार्य करवाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.