Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सत्रह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म में इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सत्रह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म में इनामी आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  सत्रह वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने इस मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं भी बढ़ाईं। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को ज्वालापुर की एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को आलम उर्फ जावेद निवासी इक्कड़ खुर्द पथरी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच, मामले ने तूल पकड़ लिया था। कुछ संगठनों ने शीघ्र बरामदगी न होने पर आंदोलन को चेताया। लिहाजा, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 26 फरवरी को आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को हरिलोक तिराहे से आरोपी आलम उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
Next: राशिफल 01 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.