Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचना हुआ आसान, हेली सेवा का सीएम ने किया शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचना हुआ आसान, हेली सेवा का सीएम ने किया शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 01/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा का बुधवार को शुभारंभ हो गया। हेली सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से किया। शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत इन सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक और भी आसानी से पहुँच सकेंगे। इन सेवाओं से हल्द्वानी से अल्मोड़ा महज़ कुछ मिनटों में पहुंचा जा सकेगा। हेली सेवाओं के प्रारंभ होने से दोनों क्षेत्रों में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से अल्मोड़ा वासियों को बहुत राहत मिलेगी। आपात परिस्थितियों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे अल्मोड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे तथा आर्थिकी में वृद्धि होगी। प्रतिदिन चलने वाली इस हवाई सेवा को हेरिटेज एविएशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह सेवा दिन में दो बार अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच चलेगी। पहली उड़ान 12:50 पर रवाना होगी तथा दूसरी उड़ान का समय 16:10 बजे रहेगा। किराया 2500 रुपए रहेगा। यात्री https://airheritage.in/ के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इस दौरान अल्मोड़ा से जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उप जिलाधिकारी संजय कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 अक्टूबर
Next: मसूरी–मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.