Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मसूरी–मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

मसूरी–मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 01/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मसूरी–मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और दोषियों को दंडित करने की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों और राजनीतिक दलों ने मंगलवार को चौघानपाटा में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में तय किया गया कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में आगामी 3 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। धरने में वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं, खनन कारोबार में अनियमितताओं और लद्दाख में पृथक राज्य की मांग को लेकर आंदोलनरत वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम का संचालन पी.सी. तिवारी और नारायण राम ने किया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें पूंजीपतियों के हित साधने में लगी हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड ठेकेदारी व्यवस्था पर चल रहा है और जनता की आवाज उठाने वालों पर देशद्रोह जैसे मुकदमे थोपे जा रहे हैं। उत्तराखंड लोक वाहिनी के नेता जगत रौतेला ने कहा कि देश आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन डेढ़ साल से अल्मोड़ा–बागेश्वर–पिथौरागढ़ मार्ग का पुनर्निर्माण तक नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि सत्ताधारी दल सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी कर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का काम कर रहा है। दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि जब तक उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण में नहीं बनती, तब तक राज्य की मूल अवधारणा अधूरी ही रहेगी। कार्यक्रम को जीवन चन्द्र जे.सी., प्रेस क्लब सचिव रमेश जोशी, अजय मित्र बिष्ट, नारायण राम और विमल तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दीपांशु पाण्डे, सोनी मेहता, सीता चम्याल, किरण आप्या, कौस्तुभानन्द भट्ट, अधिवक्ता विमल तिवारी, अधिवक्ता भारती, अधिवक्ता जगत रौतेला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचना हुआ आसान, हेली सेवा का सीएम ने किया शुभारम्भ
Next: दशहरा महोत्सव के दौरान अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.