Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • निर्माणाधीन पुल हादसे में दो दोषियों को सजा
  • रुद्रप्रयाग

निर्माणाधीन पुल हादसे में दो दोषियों को सजा

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा स्थित निर्माणाधीन पुल दुर्घटना मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया। आरसीसी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इस पुल के वर्ष 2022 में गिरने से कई मजदूर घायल हुए थे, जबकि कुछ की मौत हो गई थी। घटना के बाद दर्ज मुकदमे में आरोपी ज्योति प्रकाश शर्मा और मुकेश गुप्ता को न्यायालय ने दोषी पाया है। शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 337 में छह-छह माह कठोर कारावास और 500-500 रुपये जुर्माना, धारा 338 में दो-दो वर्ष का कारावास और 1000-1000 रुपये जुर्माना तथा धारा 304ए में दो-दो वर्ष का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं पृथक-पृथक चलेंगी। जुर्माना न चुकाने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से मामले की प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य ने की। अदालत ने टिप्पणी की कि यह प्रकरण जनहित एवं लोक महत्व से जुड़ा है, निर्माणाधीन पुल गिरने से जान-माल की अपूरणीय क्षति हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ गिरने से बंद हुआ मार्ग, पार्षद की तत्परता से जल्द हुआ समाधान
Next: विश्व पर्यटन दिवस पर अल्मोड़ा में साइकिल रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.