Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक में उपलब्धियों का रखा ब्योरा, तीन नई शाखाएँ खुलेंगी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक में उपलब्धियों का रखा ब्योरा, तीन नई शाखाएँ खुलेंगी

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-27 at 16.36.20

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 34वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक शनिवार को नगर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैंक अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश चन्द्र जोशी ने निकाय प्रतिनिधियों का स्वागत किया। प्रबंध निदेशक पी.सी. तिवारी ने बैंक की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में बैंक का कुल व्यवसाय 5147.53 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 5736.58 करोड़ रुपये हो गया। निक्षेप व्यवसाय में 261.65 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज हुई और वर्षांत पर यह 3672.89 करोड़ रुपये रहा। ऋण और अग्रिमों में 327.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे कुल ऋण व्यवसाय 2063.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक का नेट एनपीए शून्य है। 31 मार्च 2025 तक 1599.78 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक के पास सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किए गए हैं और बैंक की निजी पूंजी 697.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बैंक ने अपनी कुल ऋण राशि का लगभग 78.11 प्रतिशत प्राथमिकता क्षेत्र को वितरित कर राज्य और देश की प्रगति में योगदान दिया है। वर्तमान में बैंक की 62 शाखाएँ कार्यरत हैं। हाल ही में खैरना (गरमपानी) और तल्ली बमौरी हल्द्वानी में शाखाएँ खोली गई हैं। जल्द ही धारचूला, थल और भराड़ी में नई शाखाएँ खोली जाएंगी, जिसके बाद शाखाओं की संख्या 65 हो जाएगी। बैंक ने वर्ष 2025 तक अपना व्यवसाय 6000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक ने 68.13 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया और अंशधारकों को 10 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया। इस अवधि में बैंक ने 13.10 करोड़ रुपये अग्रिम आयकर जमा किया। ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक ने आधुनिक सेवाओं को विस्तार दिया है। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में 30 एटीएम संचालित हो रहे हैं। बैंक उत्तराखंड का पहला सहकारी बैंक है, जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का प्रत्यक्ष सदस्य है। इसके माध्यम से ग्राहक देशभर में एटीएम, प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल और ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बैंक समय-समय पर पल्स पोलियो, वृक्षारोपण, साक्षरता अभियान, आपदा राहत कोष, कुष्ठ रोग उन्मूलन और वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रमों में सहयोग करता आ रहा है। अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी ने बैंक की प्रगति में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत, संचालक सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, विनय कुमार टंडन, दिनेश चन्द्र, गगनदीप सिंह सहदेव, हरीश चन्द्र पाठक, चन्द्रशेखर काण्डपाल, दीपक गौड़, जीतेन्द्र सिंह, गिरीश धवन, प्रकाश पांडे, सदी राम आर्या, प्रतिनिधि प्रभा साह, आनन्द सिंह बगड़वाल, किशन चन्द्र गुरुरानी, गोविन्द लाल वर्मा, सुनील अग्रवाल तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लक्ष्मण सिंह ऐठानी, विनीत दुर्गापाल, मुमताज हुसैन शाह और दीवान सिंह बिष्ट सहित सामान्य निकाय प्रतिनिधि और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर प्रशिक्षण हुआ संपन्न
Next: अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव से पर्यटन का होगा विकास, बढ़ेगी आर्थिकी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.