Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव शीघ्र कराने की मांग
  • अल्मोड़ा

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव शीघ्र कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 23/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के शीघ्र चुनाव कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर तत्काल चुनाव समिति गठित करने का आग्रह किया है। साथ ही बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष और सचिव को भी पत्र प्रेषित कर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि 11 सितम्बर 2023 को बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए थे और 13 सितम्बर 2023 को नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई थी। अब उस कार्यकाल को पूरे दो वर्ष बीत चुके हैं। बार एसोसिएशन की नियमावली के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने से पंद्रह दिन पूर्व चुनाव समिति का गठन आवश्यक है, लेकिन अभी तक समिति नहीं बनाई गई है और न ही आम सभा की बैठक बुलाई गई है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि इस सप्ताह आम सभा की बैठक बुलाकर चुनाव समिति का गठन किया जाए और बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इस पत्र पर विभा पांडे, नीरू तिवारी, निर्मला तिवारी, रीता टमटा, विमला, वंदना कोहली, भावना भट्ट, विनीता तिवारी, चित्रा बिष्ट, भूमिका जिनवाल, कंचना नेगी, विद्या मेहरा, कामिनी कश्यप, भावना जोशी, कवीन्द्र पंत, पल्लव गस्याल, विवेक तिवारी, निखिलेश पवार, भूपेश चंद्र कांडपाल, हरेंद्र सिंह मेहता, धीरेश जोशी, जुगल किशोर तिवारी, गोधन सिंह बिष्ट, रितेश कुमार, मुहम्मद ईमरोज, एजाज अंसारी, भूपेंद्र सिंह मियान समेत कई अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्र नव रचना संगोष्ठी आयोजित, देशिक शास्त्र पर हुई चर्चा
Next: सरकार की नीतियां उत्तराखंड विरोधी, एकजुट होकर बेहतर उत्तराखंड के लिए संघर्ष करें: पीसी तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.