Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने कराया समझौता
  • उत्तर प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने कराया समझौता

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

कानपुर(आरएनएस)। दुष्कर्म करने के प्रयास के एक आरोपी के खिलाफ कार्यवाई नहीं करने का कारनामा नौबस्ता पुलिस का सामने आया है। हंसपुरम इलाके में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला 23 साल का युवक कक्षा पांच में पढऩे वाली छात्रा के कमरे में दुष्कर्म की नीयत से घुस गया। छात्रा के शोर मचाने पर अभिभावक व आसपड़ोस के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया,लेकिन पुलिस ने लोकलाज का भय दिखाकर पीडि़त परिवार का आरोपी से समझौता करा उसका 151 में चालान कर दिया।
इलाके में रहने वाले डॉक्टर ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे पास में ही मोबाइल की दुकान में काम करने वाला युवक बेटी के कमरे में छिप कर बैठ गया। नीचे स्थित कमरे में बेटी अपने छोटे भाई के साथ पढ़ाई करती है। देर रात कमरे में छिपे दुकानदार ने सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुन कर पहली मंजिल पर सो रहे पिता व मां भाग कर नीचे पहुंचे तो युवक को कमरे में देख कर उसे पकड़ लिया।
पिता ने बताया कि पुलिस ने लोकलाज का भय दिखा कर छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज न कराने की बात कही और आरोपी के माता पिता से माफी मंगवा कर मामला थाने से ही रफादफा करा दिया। गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। परिजन अगर तहरीर देंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता रैना ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली भारतीय महिला बनीं
Next: मोदी सरकार जोशीमठ में आयी प्राकृतिक आपदा के समय राज्य के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है : शाह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.