Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में 39 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया
  • टिहरी

टिहरी में 39 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  बीती देर रात से सुबह तक हुई भारी बारिश के चलते जनपद के भीतर नेशनल हाईवे व राज्य हाईवे सहित ग्रामीण सड़कें जगह-जगह बंद होने से नई टिहरी मुख्यालय का संपर्क देहरादून व ऋषिकेश से पूरी तरह से दिन भर कटा रहा। देर शाम तक देवप्रयाग-गजा सड़क मार्ग खुलने के आसार हैं। इस मार्ग के खुलने के बाद देहरादून व ऋषिकेश के लिए आवाजाही शुरू हो पायेगी। बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति जहां बाधित हुई है, वहीं सकलाना क्षेत्र में भवनों को हो रहे खतरे को देखते हुए 39 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार बीती देर रात से सुबह तक जनपद के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश से सकलाना क्षेत्र व नरेंनगर क्षेत्र में सड़कों व भवनों को खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश से नरेंद्रनगर-रानीपोखरी स्टेट हाईवे आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बुरी तरह से बंद हैं। जिसके आज खुलने के आसार नहीं हैं। इस तरह से ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री नेशनल हाईवे प्लासडा, बगड़धार, आमसेरा व नागणी में मलबा आने से पूरी तरह से बंद है। जबकि भिन्नु के निकट यह नेशनल हाईवे लगभग 30 मीटर वाशआउट हुआ है। जिसे ठीक करने में काफी लंबा समय लगेगा। जिसके चलते नेशनल हाईवे के आज खुलने के आसार नहीं हैं। चंबा-मंसूरी नेशनल हाईवे जीवन आश्रम के वाश आउट होने के कारण बंद पड़ा है। जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं, लेकिन इसे खुलने में काफी लंबा समय लगेगा। देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग तेजी से खोलने प्रयास जारी है। इसके देर शाम तक खुलने के आसार है। इस सड़क मार्ग के खुलने के बाद नई टिहरी का संपर्क देहरादून व ऋषिकेश के लिए हो पायेगा। इसके अलावा जनपद में बारिश से 15 ग्रामीण सड़कें बंद होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेशनल हाईवे बंद होने से देहरादून-ऋषिकेश आने-जाने वालों की आवाजाही और सामग्री सप्लाई बुरी तरह से बाधित हो रखी है। बारिश के कारण शिवपुरी, नरेंद्रनगर, गजा, ढालवाला, मुनकीरेती, घुतु, हिंदावी, चिफल्डी, रगड़ गांव सहित सकलाना क्षेत्र में कई स्थानों पर बाधित हो रखी है। जबकि पानी की आपूर्ति धोलागिरी, माणंदा, मरोड़ा, पुर्वाला, बंगसारी आदि में बाधित हुई है। बारिश जौनपुर के सेरा में 4 भवन खतरे की जद में हैं। तौलिया काटल में 4 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। तौलिया काटल में नदी पार करने के लिए लगाई गई ट्रोली का एक तरह का एमेटमेंट को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण भवनों के नुकसान को देखते हुए मंजगांव में 30 सेरा में 5 व तौलिया काटल में 4 परिवारों को शिफ्ट करने का काम किया गया है। मुनिकीरेती में चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन लोगों का एसडीआरएफ से सकुशल रेस्क्यू कर निकाला है। नरेंद्रनगर के डौर गांव में जूनियर हाईस्कूल के भवन में बुरी तरह से मलबा भर गया। तिमलीसेरा के निकट एक भवन के जमींदोज होने की भी सूचना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुख्यात वाल्मीकि गैंग के संपर्क में रहने वाले दो सिपाही गिरफ्तार
Next: छह माह से लापता महिला को मानेसर गुरुग्राम से किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.