Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कथक में हरिद्वार की तीन बच्चियों ने टॉप किया
  • हरिद्वार

कथक में हरिद्वार की तीन बच्चियों ने टॉप किया

RNS INDIA NEWS 15/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगन कला केंद्र की तीन शिष्याओं ने कथक की परीक्षा में टॉप किया। गुरु माता इंदु सिंह और गुरु भवानी सिंह ने बताया कि अगस्त में प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा वर्ष 2024/25 की परीक्षा हरिद्वार के भिन्न भिन्न केंद्रों में करवाई गई। जिसमें कई बच्चों ने प्रतिभाग किया। सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगन कला केंद्र की ईशानी खंडेलवाल (3) ने जूनियर वर्ग को कथक नृत्य में प्रथम स्थान, शांभवी गर्ग (9) ने सीनियर वर्ग की कथक नृत्य में प्रथम और नैना रावत (17) ने कथक की प्रभाकर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी की परीक्षा गुरु ज्ञानेश्वरी ने ली थी।  गुरु भवानी सिंह ने बताया कि चार वर्ष की उम्र से बच्चे कथक नृत्य सीखना शुरू करते हैं। लगातार छह वर्ष में जाकर प्रभाकर की डिग्री मिलती है। जो प्रभाकर उपाधि प्राप्त करता है वह नृत्य सिखा सकता है। बच्चों के अभिभावकों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही कत्थक नृत्य सिखाना चाहिए। इससे बच्चों में अपनी संस्कृति, नृत्य का ज्ञान बढ़ता है। पढ़ाई के साथ साथ अन्य एक्टिविटी बहुत आवश्यक है। संस्थान की आर्या गुप्ता, गौरिष्ठा मोंगा, वर्णिका तुंबडिया, अनिका चक्रवर्ती, दिग्वि अरोड़ा, राधा वशिष्ठ, अदिति रावत, मौलश्री बंसल, वैभवी नौटियाल, मेहर, न्याधा तायल, गम्या भगत, अन्वीशा काला, तृषा सिंह, शानवी कंसल, काशवी मदान, अत्रिका अग्रवाल, शानवी सिंह, यशविता सरीन, राव्या माटा, नेहा, उन्नति कश्यप, राबिया शर्मा, विलीना, कुहू मित्तल, श्रीजी त्रिपाठी, कनक, अवनी, रिहाना, परधी, नैन, अनन्या, समृद्धि, वेदिका, हर्षिता, दिव्या अरोड़ा, धन्या मिनोचा, शिव्या शर्मा आदि ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और परिजनों का मान बढ़ाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान निखारने पर जोर, पर्यटकों के लिए खुलेगा मल्ला महल
Next: जागेश्वर तिराहे के पिकनिक स्पॉट पर चलाया सफाई अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.