Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छोटे भाई ने बड़े भाई को दो मंजिल से फेंका नीचे, हालत गंभीर
  • हरिद्वार

छोटे भाई ने बड़े भाई को दो मंजिल से फेंका नीचे, हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 14/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रीतम कुमार निवासी मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे प्रवीण सैनी (बड़ा) और अरविंद कुमार सैनी (छोटा) है। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि अरविंद अकसर प्रवीण को जान से मारने की धमकी देता था। छह सितंबर को प्रवीण शिवगंगा विहार कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में था। करीब 11:30 बजे अरविंद भी वहीं पहुंच गया। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे देखने के लिए प्रवीण ऊपर गया, तभी पीछे-पीछे अरविंद भी पहुंचा। प्रीतम कुमार का आरोप है कि छत पर दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान अरविंद ने प्रवीण को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह सीधे नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद श्रमिक और कार्यालयकर्मियों ने उसे भूमानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने प्रवीण की रीढ़ की हड्डी और दोनों पैरों की एड़ियों की हड्डियां टूटने की पुष्टि की है। फिलहाल उसका इलाज मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि आरोपी अरविंद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक के आत्महत्या प्रकरण में माता-पिता समेत पांच पर मुकदमा
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.