Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • संस्कृत शिक्षक कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स नियुक्ति का जताया विरोध
  • पौड़ी

संस्कृत शिक्षक कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स नियुक्ति का जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 14/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों ने आउटसोर्स नियुक्ति का विरोध जताया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि आउटसोर्स नियुक्ति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। रविवार को पौड़ी में प्रदेश अध्यक्ष अनसूया प्रसाद सुंदरियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्यरत संस्कृत शिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त करने की प्रक्रिया पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन के महामंत्री विनायक भट्ट ने कहा कि आज जिन शिक्षकों की बदौलत संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालय अस्तित्व में बचे हुए हैं, उन्हीं को आउटसोर्स से नियुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। यह न केवल संस्कृत शिक्षा के साथ सरासर अन्याय है, बल्कि संस्कृत शिक्षकों के साथ कुठाराघात भी है। कहा कि प्रदेश सरकार ने संस्कृत को द्वितीय राजभाषा घोषित किया है और उसके संरक्षण-संवर्धन के लिए लंबे समय से कार्यरत 155 अर्ह शिक्षकों को मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे समय में आउटसोर्स नियुक्ति की योजना पूरी तरह से एक षड्यंत्र है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। तावनी दी कि यदि विभागीय अधिकारी अपनी जिद पर अड़े रहते हैं और जबरन यह निर्णय थोपते हैं, तो शिक्षक मजबूर होकर सड़कों पर आंदोलन करेंगे। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर से इस निर्णय का विरोध किया और सरकार से मांग की कि लंबे समय से कार्यरत संस्कृत शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति दी जाए, न कि आउटसोर्स के नाम पर उनका शोषण किया जाए। बैठक में जगदीश सकलानी, नवीन जुयाल, प्रवेश हेमदान, कमलदीप, अनूप कुकरेती, पारस, प्रकीर्ण आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के आदेश
Next: युवक के आत्महत्या प्रकरण में माता-पिता समेत पांच पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.