Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर में घटती छात्र संख्या में कुलपति ने जताई चिंता
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर में घटती छात्र संख्या में कुलपति ने जताई चिंता

RNS INDIA NEWS 11/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्विवद्यालय के कुलपति ने बीजीआर परिसर पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने परिसर में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई और इस बाबत ठोस कदम उठाने को भी कहा। इसके साथ ही कुलपति ने परिसर निदेशक सहित शिक्षकों के साथ बैठक भी की। बीजीआर परिसर पौड़ी पहुंचे कुलपति प्रकाश सिंह ने परिसर का औचक निरीक्षण करते हुए जानकारी ली। कुलपति ने परिसर में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई और कहा कि इसको लेकर मंथन करने की जरूरत है। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का केंद्र में प्रवेश भी इसके पीछे वजह हो सकते हैं। हालांकि परिसर निदेशक ने यह भी बताया कि आस-पास इस बीच जिले में डिग्री कॉलेज भी खुले हैं। दूरी के हिसाब से छात्र इनमें भी प्रवेश ले लेते है जिससे परिसर में छात्र संख्या पर असर पड़ता है। कुलपति प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षणेत्तर सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएं। इसके साथ ही कुलपति प्रकाश सिंह ने परिसर में अब होने वाले छात्र संघ चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि छात्र संघ चुनावों को निष्पक्ष कराया जाए और सभी तैयारियां समय से पूरी की जाए। इस मौके पर छात्र संघ सचिव अमन नेगी ने पौड़ी परिसर से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन भी दिया। जिसमें परिसर चिकित्सक की तैनाती, खेल मैदान और नए छात्रावास की मांग आदि शामिल थी। कुलपति ने इन मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. आरके ड्यौढ़ी, मुख्य छात्र सलाहाकार प्रो. एमएम सेमवाल, सहायक कुलसचिव एमपी बादल, डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुंसाई, प्रो. एमएस पंवार, परिसर निदेशक डॉ यूसी गैरोला,सहायक अभियंता महेश डोभाल आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किसानों को गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Next: विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.