Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मतदाता सूची से 1300 मतदाताओं के नाम कटने पर मंत्री बहुगुणा नाराज
  • ऊधम सिंह नगर

मतदाता सूची से 1300 मतदाताओं के नाम कटने पर मंत्री बहुगुणा नाराज

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आनंदनगर खैरभट्टी के करीब 1300 मतदाताओं के नाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। सोमवार को आनंदनगर पहुंचे मंत्री बहुगुणा ने अफसरों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि दूसरे हल्कों के राजस्व उपनिरीक्षकों की टीम गठित कर जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भूमिधरी भूमि पर रह रहे परिवारों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। वहीं, वन भूमि के मामलों की रिपोर्ट 31 अक्तूबर तक सभी तहसीलों से मांगी गई है, जिसे कैबिनेट के जरिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले हुए सर्वे में 125 भूमिधारी परिवारों सहित करीब 1300 मतदाताओं के नाम काट दिए गए। यहां तक कि लीज की जमीन पर दशकों से रह रहे परिवारों के नाम भी हटा दिए गए। इससे वे मतदान के अधिकार से वंचित हो गए। ग्रामीणों ने मंत्री को कागजात और पुरानी मतदाता सूची दिखाते हुए कहा कि वे वर्षों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं। बैठक के दौरान मंत्री ने अफसरों से सवाल किया कि किसके आदेश पर नाम काटे गए, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। अफसर यह भी साबित नहीं कर पाए कि कौन वन भूमि और कौन राजस्व भूमि पर रह रहा है। यहां तक कि सर्वे करने वाली बीएलओ और उसके परिवार का नाम भी सूची से हटा दिया गया था। बैठक में एसडीएम रविंद्र जुवांठा, तहसीलदार हिमांशु जोशी, एडीओ पंचायत केसी बहुगुणा, ऊधमसिंह नगर सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र रावत, हरीश बिष्ट, महेश कुमार, गोविंद तालुकदार, कैलाश पाठक, राजू डसीला, आशीष बिष्ट, राम सिंह, गोविंद पोखरिया, विक्रम भंडारी और चंदन बिष्ट मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में ‘नारी 2025’ रिपोर्ट पर बवाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने कंपनी को जारी किया नोटिस
Next: नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की तलाश में पुलिस ने चलाया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.