Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब भूस्खलन पर विधायक मनोज तिवारी का सरकार और प्रशासन पर हमला
  • अल्मोड़ा

क्वारब भूस्खलन पर विधायक मनोज तिवारी का सरकार और प्रशासन पर हमला

RNS INDIA NEWS 07/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-07 at 17.59.36

अल्मोड़ा। क्वारब में लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि क्वारब मार्ग तीन जिलों के लिए जीवन रेखा है, लेकिन बार-बार सड़क बंद होने से व्यापार और पर्यटन पर गहरा असर पड़ा है। इस साल गर्मियों में पर्यटन कारोबार सामान्य से सिर्फ 20 प्रतिशत ही रह गया। विधायक तिवारी ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से क्वारब डेंजर जोन में बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया और समाचार पत्रों में छपी तस्वीरें और रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती हैं कि निर्माण कार्य में लापरवाही हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि काम शुरू हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन दीवारों में दरारें आने लगी हैं। यह साफ दर्शाता है कि भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार, 8 सितंबर को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे से मुलाकात कर इस संबंध में जांच की मांग वाला ज्ञापन सौंपेगा।
विधायक तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मामले में हीलाहवाली की गई तो कांग्रेसजन, व्यापारी वर्ग और आमजन के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों की बर्बादी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंद्र ग्रहण के कारण दिन में हुई हरकी पैड़ी पर गंगा आरती
Next: नगर निगम की लापरवाही पर पार्षदों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.