Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने रखा सामूहिक उपवास
  • हरिद्वार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने रखा सामूहिक उपवास

RNS INDIA NEWS 05/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद हरिद्वार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ओमपुल पर सामूहिक उपवास रखकर केंद्र और राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाली लागू करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने नई पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि जब सरकार विकल्प का अधिकार दे रही है तो पुरानी पेंशन का विकल्प क्यों नहीं दिया जा रहा। उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने की। जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी और जिलामंत्री दीपक चौहान ने संयुक्त रूप कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है, जिससे देशभर के कर्मचारी व शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस को शेयर बाजार पर आधारित असुरक्षित योजना बताते हुए कहा कि यह कर्मचारियों के भविष्य के लिए घातक है। उपवास कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार एनपीएस और यूपीएस का विकल्प कर्मचारियों को दे सकती है तो ओपीएस क्यों नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, संगठन मंत्री सुरेशपाल, जिलामंत्री जितेंद्र चौधरी, प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन से दर्शन सिंह, राजकीय शिक्षक संघ से उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, मंजू कक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सैनी, विनोद यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ से विपिन सैनी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ से विनय कुमार, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, जिला मंत्री अनिल चौधरी, सिंचाई विभाग से मनोज बरछीवाल, आयुर्वेद विभाग से खीमानंद भट्ट, स्वास्थ्य विभाग से मनोजचंद, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग से जिलाध्यक्ष योगेश कुमार सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने साफ किया कि पुरानी पेंशन उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जीवन का आधार है और इसे बहाल कराने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त मदनपाल सिंह, प्रमोद अधाना, कुलदीप सैनी, शिवकुमार पाल, तारा सिंह, कुलदीप सिंह, बबलू अधाना, सतेंद्र कुमार, ज्योतिराम, बृजमोहन मौर्य, तेजवीर सैनी, सोमपाल, संदीप पाराशर, विनोद, चंद्रकांत बिष्ट, अतुल कुमार, अश्वनी कुमार, पंकज कुमार, गोविंद सिंह, सचिन कुमार, भारद्वाज, रिकांत, गोपाल, भारत सिंह, विपिन सचान, प्रबल सिंह, अनिल सिंह, चांदमल, अशोक कुमार, अव्वल सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना की बाइक रैली दून से लेह के लिए रवाना
Next: ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर युवती से 1.77 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.