Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बारिश से सरमोली और बडियार कुड़ा तोक में हुआ भारी नुकसान
  • टिहरी

बारिश से सरमोली और बडियार कुड़ा तोक में हुआ भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

 नई टिहरी(आरएनएस)।   भिलंगना ब्लॉक के गांवों में अतिवृष्टि कहर बनकर बरस रही है। लगातार हो रही भारी बारिश से थार्ती सरमोली गांव में जमकर तबाही मची है। गांव के 25 परिवारों को तहसील प्रशासन ने सुरक्षित स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया है। 2018-19 में भी यहां प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ था। वहीं ग्यारह गांव के पट्टी के सरूणा गांव के बडियार कुड़ा तोक में भी भारी बारिश के बाद भूस्खलन से हालात खराब हैं। यहां कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। बीते चार दिनों से हो रही भारी बारिश से भिलंगना ब्लॉक में जमकर तबाही मची है। थार्ती सरमोली गांव में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है।
यहां कई मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। एसडीएम संदीप कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गांव का जायजा लिया। गांव के रूपचंद सिंह पुंडीर सहित कई ग्रामीणों के आवासीय मकान बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ मकानों की दीवारें पूरी तरह धंस गईं। जबकि कई घरों में गहरी दरारें पड़ी है। गांव में उत्पन्न हालात से ग्रामीण दहशत में हैं। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने गांव के पुनर्वास की मांग की है। भूस्खलन से रास्तों, संपर्क मार्ग, गूल आदि को भी नुकसान हुआ है। गांव के प्रधान विकास बिष्ट ने बताया कि 30 से 40 मीटर लंबे क्षेत्र में दरारें पड़ रही है। कहा कि 2019 से ग्रामीण विस्थापन पुनर्वास की मांग कर रहे। दूसरी,ओर भारी बारिश से सरूणा ग्यारह गांव के बडियार कुड़ा तोक में भी बारिश से तबाही मचाई है। बुधवार सुबह को भारी बारिश के बाद गांव का गदेरा उफान पर आ गया है। जिसकी चपेट में आने से कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई। कई घरों के पास भूस्खलन हुआ है। जिससे ग्रामीणों के घरों पर खतरा मंडरा खतरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मूसलाधार बारिश से उनकी मेहनत की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता ने गांव में नुकसान का जायजा लिया। इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार का कहना है कि 2022 में थार्ती सरमोली गांव के 13 परिवारों को विस्थापन किया जाना था। लेकिन यहां न तो राजस्व विभाग की भूमि है और अन्य भूमि। गांव के लोगों के पास जो जमीन है भी, वह भूगर्भीय सर्वे में फेल हो गई थी। अब निकटवर्ती वन क्षेत्र का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों का विस्थापन करेंगे। बताया कि बारिश से 25 परिवारों को स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया है। उन्हें तिरपाल और खाद्य सामग्री वितरित की है। राजस्व निरीक्षक कामेश्वर भट्ट टीम सहित गांव में ही डेरा डाले हुए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड बनेगा टूरिज्म हब :  महाराज
Next: ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग भू-धंसाव से खतरे की जद में आया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.