Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग भू-धंसाव से खतरे की जद में आया
  • रुद्रप्रयाग

ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग भू-धंसाव से खतरे की जद में आया

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारघाटी में हो रही भारी बारिश से नगर पंचायत ऊखीमठ क्षेत्र में बाबा केदारनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर मोटर मार्ग सड़क जगह-जगह धंस गया गया है जिससे यहां आवाजाही खतरनाक बनी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर शीघ्र ओंकारेश्वर मंदिर के आस-पास हो रहे भू-धंसाव को रोकने की मांग की है। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला को दिए ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर के निकट बाजार में स्थित गदेरे के एक तरफ सुरक्षा दीवार ना होने के कारण लगातार गदेरे में कटाव के कारण मंदिर मार्ग सड़क भू धंसाव की चपेट में आ चुकी है, इस सड़क मार्ग पर नीचे गदेरे के दूसरे तरफ कोई भी सुरक्षात्मक दीवार ना होने के कारण इस जगह पर लगातार धंसाव की स्थिति बनी हुई है।
आने वाले दिनों में ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग सड़क, राजकीय इंटर कॉलेज का भवन व कई आवसीय भवनों इस भू-धंसाव की जद में आने वाले है जिससे भारी नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर मंदिर मार्ग बाजार के गदेरे के ऊपरी छोर पर स्थित सुलभ सार्वजनिक शौचालय के भवन पर भी मोटी दरारें पड़ने से सुलभ शौचालय खतरे की जद में आ चुका है। सुलभ शौचालय से लगा मंदिर पैदल मार्ग भी जगह जगह धंसने व रास्तों में जगह जगह दरारें पड़ गई है, जिससे ओंकारेश्वर मंदिर पैदल मार्ग कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। राजीव भट्ट ने प्रशासन जल्द कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर के निकट बाजार के गदेरे से नीचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ तक गदेरे के दूसरी छोर तक सुरक्षात्मक दीवार लगाने की मांग की। ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख ऊखीमठ प्रदीप त्रिवेदी, वन सरपंच ऊखीमठ पवन राणा, महिला मंगल अध्यक्ष आरती शैव, पूर्व सभासद बलवंत रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से सरमोली और बडियार कुड़ा तोक में हुआ भारी नुकसान
Next: रामगंगा नदी में डूबे भाईयों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.