Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली में सक्रिय गुलदार हो नरभक्षी घोषित
  • पौड़ी

सतपुली में सक्रिय गुलदार हो नरभक्षी घोषित

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   मल्ली सतपुली में गुलदार अभी तक पिंजरे में नहीं फंस पाया है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए यहां तीन पिंजरे लगाए हैं। साथ ही टीम यहां गश्त भी कर रही है। ग्रामीणों ने वन मंत्री को ज्ञापन भेजकर सक्रिय गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावानी दी है। इससे पहले सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। गुलदार मल्ली सतपलुी के साथ ही अन्य आसपास के इलाकों में भी दिखाई दे रहा है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीते शुक्रवार को गुलदार ने एक तीन साल के बच्चे को मार दिया था जबकि शनिवार की रात एक बच्चे पर फिर हमला कर उसे घायल कर दिया था। गुलदार के एक के बाद एक हमलों से यहां ग्रामीणों में दहशत बनी है। यहां ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। साथ ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्राम पंचायत कुल्हाड के ग्रामीणों ने अब वन मंत्री सुबोध उनियाल को एसडीएम के माध्यम से पत्र भेजा है। जिसमें यहां सक्रिय गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई गई है। ऐसा न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन देने वालों में यशपाल सिंह, सुभाष, हरीश, अनूप सिंह, राखी देवी, राजेश्वरी देवी, करिश्मा, रजनी देवी, भूपिंदर, सीमा देवी, बाल गोंविद, करन सिंह ,पृथ्वी पाल आदि शामिल है। वहीं वन विभाग के एसडीएफओ कपिल ने बताया है कि गुलदार को ट्रैक्यूलाइज करने की भी परमिशन मिली है। यहां लगाएं गए पिंजरों के स्थान भी बदले जा रहे है ताकि गुलदार पकड़ में आ जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस टीम पर फायर झोंकने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा
Next: जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.