Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अवैध वसूली को लेकर टैक्सी चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

अवैध वसूली को लेकर टैक्सी चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  टैक्सी चालकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष बिष्ट को सौंपा। उनका आरोप है कि ऊधमसिंह नगर टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पर जबरन 1100 रुपये की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर चालकों से मारपीट और धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किच्छा, सितारगंज, पंतनगर व रुद्रपुर के टैक्सी चालक और वाहन स्वामी लंबे समय से क्षेत्रीय स्तर पर टैक्सी यूनियन गठन की प्रक्रिया में हैं, जिसकी पत्रावली संबंधित कार्यालयों में जमा कर दी गई थी। इसी बीच कुछ प्रभावशाली और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों ने जिला स्तर पर ऊधमसिंह नगर टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से समिति का गठन कर लिया। चालकों का आरोप है कि इस समिति से जुड़े लोग जबरन 1,100 रुपये की पर्ची काटकर वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट कर रहे हैं। पहले ही 23 अगस्त 2025 को चौकी बाजार क्षेत्र व कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने उक्त समिति का पंजीकरण निरस्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग टैक्सी समितियों को वैध मान्यता देने की भी मांग की है। जिससे टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा हो सके और शांति बनी रहे। इस दौरान निशांत जोशी, विनोद कुमार, आशीष चौहान, गज्जन सिंह, अमित चौहान, ओम प्रकाश, बलविंदर सिंह, धर्मेंद्र यादव, शिशुपाल राणा, दीपक कुमार, आशु, सरवन सिंह, योगी चौधरी, देवेंद्र यादव, आदि टैक्सी चालक व वाहन स्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर धौलादेवी में धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Next: रेड क्रॉस ने एसएसपी को दिया धन्यवाद, शहर में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.