Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नैनीडांडा ब्लॉक में बाघ और गुलदार की धमक से दहशत
  • पौड़ी

नैनीडांडा ब्लॉक में बाघ और गुलदार की धमक से दहशत

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   कॉर्बेट पार्क से सटे नैनीडांडा ब्लॉक के गांवों में जहां गुलदार सक्रिय है, वहीं बाघ के भी दिखाई देने से लोगों में दहशत है। नैनीडांडा के हल्दुखाल क्षेत्र में स्थानीय लोगों को बाघ की गतिविधियां दिखाई दी है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2023 में बाघ ने इस इलाके में 3 लोगों की जान ले ली थी। तब वन विभाग और कॉर्बेट पार्क की टीमों ने मिलकर 3 बाघों को पकड़ा था। ग्रमीणों के मुताबिक करीब दो साल बाद फिर बाघ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। वहीं, दूसरी ओर इसी ब्लॉक के राजकीय प्राइमरी विद्यालय चमाड़ा के आसपास बीते कुछ दिनों से बाघ की लगातार सक्रियता बताई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों के साथ ही बेसिक और इंटर कॉलेज चमाड़ा के छात्रों में दहशत है। सोमवार को स्कूल परिसर के नजदीक एक बछड़े को बाघ ने मार दिया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ अभी तक 5 पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है। बेसिक और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी नैनीडांडा को पत्र लिखा है। जिसमें छात्रों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई हैं। विद्यालय प्रशासन ने खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्यवाही की मांग की है। प्रधानाचार्य ने कहा कि दूरदराज के छात्र-छात्राएं रोजाना खतरे के साए में पढ़ाई करने आ रहे हैं। ग्रामीणों व विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएं। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया है कि जिस इलाके में बाघ दिखाई दे रहा है, वह कॉर्बेट से सटा इलाका है। यहां अक्सर बाघ आ जाता है। विभाग ने यहां दो टीमें तैनात करते हुए ट्रेप कैमरा भी लगा दिए हैं। मवेशियों को मारने को लेकर डीएफओ ने कहा है कि यहां गुलदार भी है। विभाग ने स्थानीय महिलाओं और लोगों से अपील की है कि वह अकेले और दूर जंगलों में न जाएं। स्कूलों में आने-जाने वाले बच्चों और शिक्षकों से भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में दो दिवसीय राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान 26 अगस्त से
Next: शिक्षा विभाग में अब कनिष्ठ शिक्षकों से कम नहीं होगा वरिष्ठ का वेतन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.