Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक हुई आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक हुई आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण स्टाफ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक कार्यों में समन्वय स्थापित कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए तथा जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को अपने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और स्कूलों की अवस्थापना सुविधाओं पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में आपदा राहत मुआवजा वितरित करने में देरी बिल्कुल न करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर ड्राइव चलाएं तथा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें साथ ही किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी जिला कार्यालय को समयांतर्गत प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में शिथिलता कतई न बरती जाए बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों के कार्यों को सरलता से संपादित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज, सल्ट रिंकू बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य विकास अधिकारी ने बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
Next: ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा, ग्रामीणों ने जताई खुशी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.