Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुताई के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरा मजदूर, हालत नाजुक
  • ऊधम सिंह नगर

पुताई के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरा मजदूर, हालत नाजुक

RNS INDIA NEWS 20/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मेट्रोपॉलिस सोसाइटी में पुताई का काम रहा मजदूर पांचवीं मंजिल से गिर गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, दिनेशपुर निवासी धीरज सरदार बुधवार को मेट्रोपॉलिस सोसाइटी के सी-11 ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर झूला लगाकर पुताई का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद सोसाइटी प्रबंधन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में मेंटिनेंस शुल्क के नाम पर हर माह भारी रकम ली जाती है, लेकिन पुताई जैसे जोखिमपूर्ण कार्यों में न तो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही मॉनिटरिंग की गई। यदि सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। सोसाइटी अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने कहा कि हमने पुताई का काम ठेकेदार को दिया था और उसे पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाएं और नियमों के तहत ही कार्य कराया जाए। ठेकेदार को बुलाया जाएगा। जांच की जाएगी कि आखिर कहां चूक हुई। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी पंतनगर सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 अगस्त
Next: ज्वेलरी और नगदी के साथ महिला को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.