Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/08/2025
rns featured image new

मुर्गियों और अंडों के आयात पर 21 अगस्त तक लगा प्रतिबंध

अल्मोड़ा। एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) बर्ड फ्लू की रोकथाम और बचाव को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने की। बैठक में बताया गया कि फिलहाल जनपद अल्मोड़ा में बर्ड फ्लू का कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियाती कदम उठाते हुए जिले की सीमाओं को मुर्गियों और अंडों के व्यापार के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही जिले के बाहर से मुर्गियों और अंडों के आयात पर 21 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। किसानों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और जनपद के बाहर से किसी भी प्रकार के पक्षियों अथवा अंडों का आयात न करें। बैठक में अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक त्वरित टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके साथ ही सभी विकासखंडों में रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पशुपालन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, वहीं अन्य सभी विभागों से भी पूरी तैयारी रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के लिए कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सजग और सतर्क रहकर अपनी तैयारियों को सुनिश्चित करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने पशुपालन विभाग को पोल्ट्री फार्मों की नियमित जांच करने और संचालकों को सतर्क एवं जागरूक बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल, सीओ जी.डी. जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर राजकीय शिक्षकों का चॉकडाउन, शिक्षण कार्य रहा ठप
Next: राशिफल 19 अगस्त

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.